कौन से फल से बाल जल्दी बढ़ते हैं?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 11:40

फल खाने से शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। साथ ही बाल भी मजबूत होते है। आइए जानते है डाइट में किन फलों को शामिल करके बालों को मजबूत बनाया जा सकता हैं।

एवोकाडो

एवोकाडो शरीर के साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। एवोकाडो में भरपूर मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है, जो बालों को मजबूत करने के साथ स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं। नियमित एवोकाडो खाने से बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है। एवोकाडो बालों को झड़ने से भी रोकता है।

अमरूद

अमरूद अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। इसका स्वाद काफी अच्छा होता है। अमरूद में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो बालों मजबूत करने के साथ बालों को चमकदार भी बनाता हैं। अमरूद की पत्तियों में विटामिन बी और सी होता है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने में भी मदद करता है।

आंवला

आंवला गुणों का भंडार है। आंवला खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जो बालों को मजबूत करने के साथ बालों की चमक भी बढ़ाता हैं। आंवला नियमित खाने से बालों की ग्रोथ भी बढ़ती हैं।

केला

केले में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फाइबर, विटामिन ए और फोलिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। केला खाने से बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं। केला बालों को दोबरा से उगाने में भी मदद करता है।

कीवी

कीवी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। कीवी बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है। कीवी खाने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे बालों की ग्रोथ में इजाफा होता है। कीवी बालों को चमकदार बनाने में भी मदद करता है। कीवी का आप जूस बनाकर या काटकर आसानी से खा सकते है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info